गाजीपुर। गहमर कोतवाली के भदौरा रेलवे स्टेशन के डाउन रेलवे लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे बीमारी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए।
देवकली गांव निवासी बहादुर राम (22) बीमार चल रहे थे। इससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए बिहार प्रांत के पटना लेकर जा रहे थे। इसके लिए बीमार युवक के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान डाउन रेलवे लाइन से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिए।