फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार मोची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास नंदगंज चोचकपुर मार्ग पर सोमवार की देर रात बाजार से साइकिल से घर जा रहे मोची की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

करंडा थाना के पचारा गांव निवासी संतोष कुमार (31) स्थानीय बाजार स्थित शादियाबाद मोड़ के सामने फुटपाथ पर बैठकर मोची का काम करता थे। प्रतिदिन की तरह देर शाम वह दुकान बंद करके सब्जी लेकर साइकिल से घर पचारा जा रहे थे। चोचकपुर मार्ग पर बरहपुर गांव के पास किसी वाहन के चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। मृतक संतोष तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर वाहन को चिन्हित करने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें