फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक लाख चालीस हजार रुपये इनाम की कुश्ती बराबरी पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। क्षेत्र के भटकेश्वरनाथ महादेव मन्दिर के परिसर में शुक्रवार को स्व. बाला सिंह स्मारक कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसायी संजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस मौके पर एक लाख चालीस हजार रुपये इनाम की कुश्ती दिल्ली के सुशील और वाराणसी के गोपाल के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने तय समय तक अपने सभी दांवपेंच दिखाए लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

एक लाख 21 हजार की दूसरी बड़ी कुश्ती में नेपाल से आए देवा थापा ने राजस्थान के पहलवान नूर मोहम्मद को पटखनी दी। मुरादाबाद के साकिनूर और जौनपुर के सुमित की 51 हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। इसके साथ ही गोरखपुर के भगत और दिल्ली के विशाल, करमपुर के उदयवीर और दिल्ली के विशाल, शाविज अहमद और यशवंत गिरी, अमित और प्रांजल, शिवानन्द और प्रवीण आदि पहलवानों ने शानदार दांव पेंच दिखाते हुए जोर आजमाइश की लेकिन सभी मुकाबले बराबरी पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है। इस मौके पर प्रिन्स सिंह, श्यामजीत सिंह, राजेन्द्र यादव, डा. यशवन्त सिंह, अतुल सिंह, हिमांशुव नीलमणि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें