फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला ने पट्टीदारों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बेरुकहीं गांव की एक महिला ने पट्टीदारों पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में दस लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल राज नारायण ने बताया कि बेरूकहीं गांव निवासी रीता कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि हमारे दरवाजे पर पट्टीदार अचानक ट्राली से राबिस गिराने लगे। बताया कि उक्त भूमि पर विवाद है और न्यायालय का स्थगन आदेश है। दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार का नया कार्य करने से मना किया गया है। इस पर आरोपी रंजीत कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, प्रमोद, प्रदीप, राजू, सिकंदर, गजानंद, अनिल कुशवाहा एवं उनकी पत्नी लाठी डंडे के साथ गाली देते हुए आ गए और दरवाजा पर खड़ी देवर की बाइक को तोड़ दिया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें