फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल को कंधे पर बैठाकर घुमाया गांव, बजाए ढोल नगाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया कप में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विष्णुकांत सिंह का शनिवार को सैदपुर ब्लॉक के भुजहुआ गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक लेकर गांव पहुंचे विष्णुकांत का खेल प्रेमियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

ढोल-बाजे के साथ अठगांवा स्टेडियम से भुजहुआ गांव तक स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान मिड फील्डर विष्णुकांत सिंह ने खेल प्रेमियों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। अठगांवा के लोधी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम के संरक्षक पूर्व एमएलसी डॉ. कैलाश सिंह ने होनहार हॉकी खिलाड़ी का स्वागत किया। समाजसेवी प्रमोद यादव और कामेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं और खेल प्रेमियों की भीड़ ने भुजहुआ के लाल को कंधे पर बैठाकर ढोल नगाड़ों के साथ पूरा गांव घुमाया। घर पहुंचते ही विष्णुकांत ने अपने माता-पिता और कोच का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें