फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शव रखकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौना कला रामपुर गांव के दोहरे हत्याकांड में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर पहुंचे तो ग्रामीण उग्र हो गए। इधर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृतकों के घर पहुंचे और दोनों शवों को दोपहर 12:25 बजे वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और जॉइंट मजिस्ट्रेट के समझाने और आश्वासन पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का जौहरगंज में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चिलौनाकला रामपुर निवासी अनुराग सिंह और अमन चौहान की बाइक सवार हत्यारों ने ऊचौरी मलहिया बागीचे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सुबह करीब चार बजे दोनों युवकों का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुबह करीब 7:45 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह, पृथ्वीराज चौहान शब्द भेदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मृतकों के घर पहुंच गए। इधर पुलिस ने परिजनों से दोनों शवों को अंतेष्टि के लिए लेकर चलने को कहा। तभी क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। वहीं अध्यक्ष अवनीश ने मोबाइल से डीएम पर वार्ता भी की। इस पर डीएम ने पत्रक सक्षम अधिकारी को देने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 11 बजे ग्रामीण शव लेकर औड़िहार के बाराहघाट के लिए निकल पड़े। दोपहर 12:25 पर दोनों शवों को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी, सहायता और सुरक्षा की मांग करने लगे। दोपहर एक बजे पहुंचे एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सैदपुर जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने समझा-बुझाकर मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में जौहरगंज श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। ऊचौरी बाजार में पीएसी और चिलौनाकला रामपुर गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें