फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कविता, सिमरन, रिया, साक्षी, जाह्नवी शिक्षा प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत गत नवंबर में हुए स्व. आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर शनिवार को घोषित किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में कविता प्रजापति पहले, मिदहत फातिमा दूसरे एवं सुमन यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आलशिफा बानो, विघ्नेश सिंह, मुदस्सिर अहमद, वीरा गुप्ता का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में सिमरन वर्मा और रिया यादव संयुक्त रूप से प्रथम, साक्षी द्वितीय, रिया यादव तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए अनन्या सिंह एवं प्रिया राय का चयन किया गया। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में साक्षी चौहान, जाह्नवी बरनवाल और शिक्षा यादव संयुक्त रूप से पहले, ज्योति यादव दूसरे, गौरी गुप्ता तीसरे और सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रीति प्रजापति, साक्षी बौद्ध, अर्चना यादव, खुशी यादव, सोनाली यादव का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, सुषमा यादव, पवन कुमार पांडेय, अजय यादव, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें