यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डायट प्राचार्य के विरोध में डायट परिसर में कर्मचारियों का अनशन शनिवार को भी जारी रहा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह ने आंदोलन को समर्थन देते चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर कर्मचारियों का मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 4 मई तक अगर समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो जिले के सभी राजकीय विद्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सहित कई कार्यालयों में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। अंत में उपजिलाधिकारी सैदपुर को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
अध्यक्षता विरेंद्रप्रताप सिंह और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने किया।