फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थानीय थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव के पास सोमवार को अगला टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में गिर गया। हादसे में खलासी घायल हो गया। घायल खलासी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहीं सड़क हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ट्रक बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डोड़सर गांव के पास पहुंचते ही तेज आवाज संग ट्रक का अगला पहिया फट गया। तेज आवाज होने के कारण अन्य वाहन सवार चौंक गए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता ट्रक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग से टकरा गया। इसके बाद वह रेलिंग को तोड़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे गिरते देखकर अन्य वाहन सवार मौके पर रुक गए। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक के चालक और खलासी को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे में खलासी विपिन कुमार 20 निवासी चौरा राम तौलकशाही थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर घायल हो गया। घायल विपिन को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। ट्रक चालक अजमेर ने बताया कि वह बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा था। टायर फटने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया था। वहीं जानकारी मिलने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें