फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन

Sat, 22 Oct 2016 12:47 AM IST
ghazipur
विज्ञापन
शहीद कन्हैया के परिवार को सम्मानित करते सीओ - फोटो : Ghazipur
विज्ञापन
स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शुक्रवार को शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि  अर्पित की। इस मौके पर  जनपद के शहीद एक उपनिरीक्षक, दो आरक्षियों की पत्नियों को शॉल एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


  सम्मानित होने वालों में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा टांगर गांव निवासी 34वीं  बटालियन पीएसी रामनगर में तैनात आरक्षी भरत उपाध्याय की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी। उनकी ड्यूटी वाराणसी  काशी विश्वनाथ मंदिर/ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा में लगी थी। वहीं सुहवल  निवासी आरक्षी राधेश्याम राय पुलिस वाहन से बंदियों को  न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मुहम्मदाबाद थाने के गौसपुर निवासी उपनिरीक्षक दिनेश यादव मिर्जापुर में कार्यरत थे। अहरौरा  क्षेत्र में सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो  गई थी। श्रद्धांजलि देने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी ह्रदयनारायण एवं फायर अधिकारी नितिन मित्तल सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

दिलदारनगरः झारखंड में आरक्षी पद पर तैनात बहुआरा  गांव निवासी जहांगीर खां वर्ष 2009 में माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थे। एसकेबीएम डिग्री कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार को  सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य आसिफ़ खां, खालिद, मंजूलता सिन्हा, एसओ शिवकुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर राधा-कृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय इंटर कालेज परिसर में आयोजित  कार्यक्रम में करमहरी गांव निवासी 191 बटालियन सीआरपीएफ के जवान  कन्हैया सिंह यादव वर्ष 2012 को माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनके  चित्र पर सीओ जमानियां रतन सिंह यादव ने पुष्पंजालि अर्पित की। शहीद के पिता गंगाराम यादव, पत्नी मनता यादव सहित उनकी दो  पुत्रियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यहां भी थानाध्यक्ष शिवकुमार, प्रधानाचार्य राकेश गौतम, शशि कुमार, अनूप  गुप्ता, धूपनारायण, राजेश आदि उपस्थित थे।

दुबिहां: आदर्श इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रामबदन राय ने शहीद अनिल राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद तारकेश्वर  राय, विशिष्ट अतिथि लालजी राय  ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्कूल की तरफ से प्रधानाचार्य शिवनारायण राय ने पत्नी  विभा राय को स्मृति चिह्न प्रदान किया। रेलवे सुरक्षा बल बलिया के प्रभारी  निरीक्षक संजय मिश्रा ने स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ  राय, राजेंद्र राय, अनिल राय, मीरा राय,  श्यामबहादुर राय आदि उपस्थित थे। संचालन व्यासमुनि राय ने किया।
जखनियां संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के महंत श्रीरामबरन दास इंटर कॉलेज में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें शहीद  गुलाब यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि वह 1993 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस में भर्ती हुए। जम्मू एवं कश्मीर की  तैनाती के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। अध्यक्षता  सिद्धपीठ भुड़कुड़ा के पीठाधीश्वर महंत शत्रुघ्न दास ने की। इस मौके पर शहीद हवलदार गुलाब यादव की पत्नी सविता देवी, रामजी यादव, विकास यादव, दया  यादव, कन्हैया सिंह, प्रधानाचार्य इंद्रभूषण राय, केशर यादव, विवेकानंद, अंजनी  सिंह, मनीष मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में शहीद सहायक उपनिरीक्षक उदित नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष पांडेय, अजय शुक्ला, शरद पाठक, भारतभूषण सिंह, जितेंद्रनाथ तिवारी एवं राकेश पांडेय थे। बापू इंटर कालेज में शहीद हवलदार ओमप्रकाश एवं शहीद कांस्टेबुल नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रामबदन सिंह, जयराम, राजनारायण सिंह, राजकुमार, विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें