फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों की जानकारी दी

Wed, 04 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह का शुभारंभ बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने शहर के भुतहिया टांड़ पर फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बताया गया कि नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश ने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखना चाहिए। निर्धारित गति में ही वाहन चलाना चाहिए।


अंत में पंपलेट बांटे गए। गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह के अलावा यातायात पुलिस के लोग मौजूद थे। अंत में प्रभारी यातायात पुलिस दीपक कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें