भाजपा की बैठक रौजा स्थित एक मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें पंचायत चुनाव की समीक्षा एवं संगठनात्मक चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को उत्साहजनक परिणाम मिला है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंचायत चुनाव को प्रयोग के तौर पर लड़ने का काम किया जिसमें पार्टी के पक्ष में सुखद एवं उत्साहजनक परिणाम मिला है। पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी के प्रत्याशी का प्रस्ताव रखा, जिसे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्थन दिया।
जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम पार्टी को मजबूत करने वाला है। इस चुनाव में मिली सफलता पार्टी के मिशन 2017 को सफल बनाएगी। 15 से 20 नवंबर तक बूथ स्तर पर गठन, 20 से 30 नवंबर तक मंडल स्तर का गठन तथा 1 से 10 दिसंबर तक जिला स्तर का चुनाव होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अलका राय, प्रभुनाथ चौहान, रामहित राम, सिंहासन सिंह, विजयशंकर, नरेंद्रनाथ सिंह, महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, देवव्रत, ओमप्रकाश राय, मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया।