चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग की तरफ से समस्याओं को लेकर दिया जा रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई
तो संघर्ष को धार देने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष चौथी यादव, सुरेन्द्र यादव, अजय सिंह, रामबली सिंह, रामजन्म, धर्मदेव राम, मन्नू रावत, कपिलमुनि, रंगनाथ यादव, उमेश, संतोष कुमार तिवारी, संजय गौरव, गणेश, रामू सिंह
यादव तथा परवेज अहमद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता धर्मदेव राम और संचालन संतोष तिवारी ने किया।