फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर टीम ने विक्रमपुर गांव की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने सैदपुर क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शनिवार को शौचालय निर्माण में हुई धांधली, वित्तीय अनियमितता एवं घटिया निर्माण की विस्तार से जांच की। इस दौरान ग्रामीणों का बयान भी दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव के दर्जनों लोगों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि गांव में निर्मित शौचालय में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है और सरकारी धन ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से हड़प लिया गया है। यह भी आरोप है कि जो लोग गांव में नहीं रहते उनके नाम से भी शौचालय दिखाकर धन उगाही की गई है। कई पुराने शौचालयों को दिखाकर नया निर्माण बताया गया है। कई नाम से बने शौचालय गांव में दिखाई ही नहीं पड़े। मानक के विपरीत एवं गुणवत्ताविहीन शौचालय को ग्रामीणों ने जांच के लिए आई टीम को दिखाकर असंतोष जताया। गांव की सुनीता देवी, संतोष, कैलाश, पूनम, जयकिशन, बृजराज, रामनाथ, खुद्दी एवं विमला देवी ने अपना बयान भी दर्ज कराया। जांच के दौरान बिना छत एवं दरवाजा विहीन, टूटे-फूटे गुणवत्ता विहीन शौचालय पाए गए। जांच टीम में जिला विकास कार्यालय के लल्लन प्रसाद, देवकली ब्लाक के अजय यादव एवं सादात ब्लाक के रोहित त्रिपाठी शामिल थे। भाजपा महिला मोर्चा की नीलम सिंह ने भी सैदपुर तहसील में बीते मंगलवार को आयोजित मुख्य समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया था। उस वक्त जिलाधिकारी ने ब्लॉक के बाहर की टीम गठित कर जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें