फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के तीन माह बाद भी नहीं चालू हुआ पीपापुल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के बच्छलकापुरा- रामपुर का अधूरा पीपापुल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद हाईवे से रेवतीपुर एनएच को जोड़ने के लिए बच्छलकापुरा-रामपुर गंगा घाट पर बनने वाला पीपा पुल मियाद की तीन महीने बाद भी चालू नहीं हो सका। इससे क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्छलकापुरा गंगा तट पर बन रहा पीपा पुल चालू न होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। दो दिन पूर्व आवागमन के लिए तैयार पुल शुक्रवार की शाम को कटान के चलते आवागमन करने लायक नहीं रहा। कटान से पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त होने से पैदल आने-जाने वालों का भी आवागमन बंद हो गया है। इस वर्ष भौगोलिक वजह के चलते बच्छलकापुर-रामपुर गंगा तट पर तीन भाग में पुल का निर्माण किया गया है। बीच में मुख्य धारा पर बने पीपा पुल के उत्तरी सिरे पर कटान के चलते पूरा पीपा नहीं लगा है। बालू पर लोहे की चादर भी नहीं बिछाई गई है। विभागीय कर्मी लोहे की चादर दियारा में बिछाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच पुल के उत्तरी सिरे के पास कटान शुरू हो जाने से पायल पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीपा पुल के चालू नहीं होने के कारण गंगापार खेती करने वाले किसानों को जान जोखिम में डाल कर नाव से यात्रा करनी पड़ती है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के नहीं चलने से लोगों को जिला मुख्यालय होकर 40 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। पीडब्लूडी के मेट अशोक राय ने बताया कि प्राकृतिक कारणों से पुल चालू होने में देरी हो रही है। शीघ्र ही पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें