फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जीपीएल सीजन-5 का फाइनल बैरक नंबर दो की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार गाजीपुर में आयोजित जीपीएल (जेल प्रीमियर लीग) सीजन-5 का फाइनल मुकाबला बैरक नंबर एक और बैरक नंबर दो के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बैरक नंबर दो ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बैरक नंबर दो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रनों का लक्ष्य बैरक नंबर एक के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरक नंबर एक की टीम संघर्ष के बावजूद लक्ष्य से पांच रन पहले ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

इस तरह बैरक नंबर दो ने मुकाबला जीतकर विजेता का ताज हासिल किया। इसके साथ ही रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी खेला गया, जिसमें बैरक नंबर पांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। क्रिकेट फाइनल मुकाबले में बैरक नंबर दो के खिलाड़ी आसिफ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने जेल खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव और अभय मौर्य ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें