फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मानवीय मूल्यों का विकास करना शिक्षक का कार्य

विज्ञापन
डायट सैदपुर में दो दिवसीय ​शिक्षक-प्र​शिक्षक दक्षता संवर्धन कार्य में मौजूद लोग-स्रोत-​विभाग
विज्ञापन
भीमापार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर संदर्भदाता राजकीय महिला पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षक का कार्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं में मानवीय मूल्य एवं संवेदनाओं का विकास करना भी है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार ने वर्तमान समय में बढ़ते तनाव के बीच तनावमुक्त शिक्षण पद्धति एवं माइंड फुलनेस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उप शिक्षा निदेशक प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल प्रशिक्षकों की दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वह एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं। डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. कल्पना सरोज, डॉ. मनीष यादव ने भी प्रशिक्षकों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजक हरिओम प्रताप यादव, आलोक कुमार एवं बृजेश कुमार ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना सिंह, शिवकुमार पांडेय, निधि सोनकर, राकेश कुमार यादव, डॉ. शाजिया रशीदीए राजवंत सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें