गाजीपुर। शहर के लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में क्रिसमस-डे पर बुधवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने नाटक, नृत्य एवं संगीत का मनोरम प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर ब्रायन ने किया। इस दौरान विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि ने शिक्षक एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला। संदेश दिया कि क्रिसमस का पर्व केवल ईसाई समाज का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए है। सभी का कल्याण इसमें निहित है। अध्यापिका मीरा चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा ने कहा कि हमें अपने आस-पास के जरूरतमंद, कमजोर और अपने पड़ोसी का ध्यान रखना चाहिए। सब सुखी होंगे, तभी हम सुखी रह पाएंगे। इसके साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यापक-अध्यापिकाओं में मुख्य रूप से सिस्टर अंजना, सिस्टर प्रीति, अभिनव, रामबच्चन, मनोरम राय, रीता सिंह, गार्गी उपाध्याय, अनिता उपाध्याय, राजेश राय, हर्षनाथ पांडेय, मयंक यादव, ज्ञानचंद्र, मदन राय, शिवशंकर दूबे, सुष्मिता, सुनित, अमर ,सतीश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।