क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र्ा-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली स्टेशन, बाजार कस्बा एवं कसेरा गांव तक गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में विभिन्न विषयों के महत्व को बताया। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों से परहेज करने के विकल्पों को बताया।
इस दौरान हाथ में बैनर एवं पोस्टर लिए स्कूली बच्चे पर्यारण को संतुलित बनाए रखने के लिए नारे लगाते चल रहे थे। जागरुकता रैली की शुरूआत सर्वोदय जनकल्याण समिति के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने हरी झंडी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह प्रबंधक अमित कुमार प्रधानाचार्य डॉ. आर लाल ने पर्यावरण की सुरक्षा को समसामायिक आवश्यकता बताते हुए इसके प्रति हर एक व्यक्ति के योगदान की जरूरत बताया। इस मौके पर महेश्वर नाथ सिंह, सदरे आलम अंसारी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहें।