उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय निर्माण खंड जलनिगम परिसर में 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 20 दिसंबर तक मांगें पूरी न होने पर महासंघ अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करने को बाध्य होगा।
वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, इसे कर्मचारी किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य एवं मंत्री स्वागतम के माध्यम से प्रेषित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों न चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 दिसंबर तक उनकी मांगों को नही माना जाता है तो बाध्य होकर संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करने को विवश होगा। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाशनाथ पांडेय, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष मो. नाजिम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार, प्रचार मंत्री श्यामदरश राम, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रिका राम, अनिल कुमार, राजेश कुमार, कौशल, श्यामविलास राम, जीउत राम, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहें।