फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर छात्रों का बेमियादी धरना शुरू

Thu, 12 Feb 2015 11:17 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर हिंदू पीजी कालेज के छात्रों ने गुरुवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रवेश शुल्क व अन्य मदों में ली गई धनराशि की निष्पक्ष जांच, प्रवेशद्वार पर महाविद्यालय संस्थापक गोवर्धन दास का नाम अंकित करने तथा निष्कासित छात्रों का निष्कासन निरस्त कर उनका प्रवेश सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष अंबरीश सिंह यादव ने कहा कि छात्राें के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शिक्षक प्रतिदिन देर से महाविद्यालय पहुंचते हैं और जल्दी चले जाते हैं।

इसकी जांच होनी चाहिए। समाजवादी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के निष्कासित छात्र प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यदि शासन- प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करेगा तो महाविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में शिक्षकाें की गुटबाजी चल रही है, जिसका खामियाजा छात्राें को उठाना पड़ रहा है। आरोप है कि महाविद्यालय के शिक्षक छात्राें का भविष्य बर्बाद करने की धमकी देने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जमानिया कैलाश सिंह ने धरने पर बैठे छात्राें को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे महाविद्यालय में तालेबंदी करेंगे।

इस मौके पर अनूप कुमार यादव, अजय सिंह यादव, अक्षय कुमार, खालिद खां, जियाऊल हक खां, ओम प्रकाश यादव, संजीव सिंह यादव, अभिषेक यादव, अजीत कुमार, मनीष सिंह, राजेश सिंह यादव, प्रताप नारायन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें