फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चौराहे पर लगी पूर्व प्रमुख की प्रतिमा को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। नगर के उत्तर पश्चिम में स्थित चौराहे पर लगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की प्रतिमा को बुधवार को हटा दिया गया। प्रतिमा को यहां से हटाकर थोड़ी दूर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में रख दिया गया। इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व प्रमुख की पुत्री सुनीता सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारी ने बिना किसी लिखित नोटिस के ही प्रतिमा को हटा दिया, जो सरासर गलत है। उन्होंने प्रतिमा को पुनः किसी सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग की है। फिलहाल चौराहे से प्रतिमा को हटाने का निर्णय सैदपुर से मरदह तक बन रहे एनएच 124-डी के निर्माण के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्व. रघुवंश सिंह सादात की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मिर्जापुर के निवासी थे। उनका जन्म 10 मार्च 1939 को हुआ था और निधन 11 अप्रैल 1997 को हुआ। वह बापू इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे। तीन बार सादात के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। सादात नगर में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी 1999 को तत्कालीन डीएम राजन शुक्ला ने किया था। पीडब्ल्यूडी वाराणसी मंडल के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि चौराहे पर स्थित यह प्रतिमा यातायात को सुगम बनाने में बाधा उत्पन्न कर रही थी, जिसके चलते प्रतिमा को हटाया जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें