शादियाबाद। क्षेत्र के मर्दानपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित मर्दानपुर प्रीमियर लीग का फाइनल बुधवार को बिरनो और सराय कुबरा के बीच खेला गया। इसमें बिरनो ने सराय कुबरा को आसान मुकाबले में 60 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल में सराय कुबरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बिरनो की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय कुबरा की टीम बिरनो के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई।
फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी कर 66 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले वीरू को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में 130 रन बनाने और 6 विकेट लेने वाले विपुल यादव को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। कमेंट्री मोहम्मद कैफ सिद्दीकी ने की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेयाज़ अहमद गुड्डू, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, सुभाष आदि उपस्थित थे।आयोजक अभिषेक चौहान, अंशु सिंह, आशीष यादव का विशेष योगदान रहा।