फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर शीघ्र लगेगा वाटर कूलर

Tue, 17 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही समय में दिलदारनगर रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियों को रेल नीर के बजाए मुफ्त में ठंडा-ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया जाएगा। मंगलवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक एनके गुप्त ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही डीआरएम ने गहमर, दिलदारनगर और जमानिया रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण करते हुए मातहतों को व्यवस्था दुरुस्त करने और रेलवे स्टेशनों को चकाचक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार डीआरएम मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिलदानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षण भवन और टिकट काउंटर को एक माह के अंदर पूरा करने के साथ ही स्टेशन पर चल रहे कार्यों में में तेजी लाने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। कहा कि कार्य गुणवत्तापरक और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना है।

बाद में पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नए भवन में आरक्षण एवं टिकट काउंटर के अलावा पूछताछ कार्यालय एक माह में शिफ्ट हो जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नया वाटर कूलर लगाया जाएगा। बताया कि गहमर रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय भवन को तोड़कर उसे और बड़ा बनाया जाएगा। भदौरा संवाददाता के अनुसार दानापुर मंडल के डीआरएम मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर बिना सैलून से उतरे ही आगे निकल गए। बलवंत सिंह सकरवार ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नारायण चौरसिया, दीपक अग्रहरि, पंकज रौनियार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें