फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल जुलूस में उड़े गुलाल

Tue, 17 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 देव स्थान प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार को बूढ़वा मंगल का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। गाजे-बाजे संग निकाले जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


जुलूस की शुरुआत दिलदारनगर गांव से पुराना पशु हाट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद की गई। महावीरी झंडे के साथ आगे-आगे घोड़ा और महावीर जी की सवारी गाड़ी के साथ चार हाथी और आठ ऊंट चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोग केसरिया रंग के साफे को गले और माथे बांध बैंडबाजा, डीजे सहित ढोल-नगाड़े संग नाचते-गाते चल रहे थे। जुलूस दिलदारनगर गांव का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड, यूनियन बैंक, रामलीला मैदान होते हुए सरैला चट्टी पहुंचा। इसके बाद रेलवे क्रासिंग होते हुए देर शाम पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
 बूढ़वा मंगल की जुलूस जिस-जिस रास्ते से गुजरा, लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर खड़े होकर इसे देखते रहे। कई जगहों पर जुलूस में चल रहे लोगों को जलपान की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के कारण कई जगहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई। किसी तरह के खतरे की संभावना को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी सक्रिय रहे। जुलूस में गामा कुशवाहा, मनोज यादव, धूपनारायण यादव, धुम्मक यादव, दीना, सोनू वर्मा, रमाशंकर फौजी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें