फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लहुरी काशी पर चढ़ा तिरंगे और देशभक्ति का सुरूर

विज्ञापन
दिलदारनगर बाजार में नगर पंचायत की तरफ से निकले हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को गाजीपुर में शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का रंग नजर आया। कहीं विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए तो कहीं सरकारी कर्मचारियों ने गांवों की गलियों से यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में 150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ हजारों विद्यार्थियों ने यात्रा निकाली। वहीं दिलदारनगर में 180 मीटर लंबे तिरंगे के साथ करीब सात हजार छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया।
विशाल तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने भरी हुंकार : जिला मुख्यालय पर अभाविप की तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से शहर गूंज उठा। 150 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। जिला संयोजक बृजेश सिंह ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और सामाजिक एकता की भावना मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन

दिलदारनगर में सात हजार छात्राओं ने थामा तिरंगा : दिलदारनगर नगर पंचायत की ओर से निकली हर घर तिरंगा यात्रा में नौ विद्यालयों की करीब सात हजार छात्राएं शामिल हुईं। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा रेलवे फाटक और बड़ी नहर चौराहे तक पहुंची। 180 मीटर लंबे तिरंगे ने लोगों का ध्यान खींचा। नायब तहसीलदार पंकज और नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें