फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो युवकों ने दी जान

Tue, 23 Jun 2015 11:08 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली और नंदगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन कटकर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गोराबाजार के रविंद्रपुरी कालोनी निवासी कोल्ड फिल्ड के रिटायर्ड जीएम त्रिभुवन सिंह का पुत्र विकेश सिंह (32) ने सोमवार की रात करीब साढ़े 7 बजे भुटहियाटांड़ रेलवे क्रासिंग के पास पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे

दी। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन किनारे लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी देखा। पास गए तो देखा कि रेलवे लाइन पर एक युवक कटा पड़ा था। लोगों ने मृतक की पहचान कर इसकी सूचना तत्काल मृतक के रिश्तेदार भाजपा नेता निशांत सिंह
विज्ञापन


 को दी। जानकारी होते ही निशांत सिंह अपने फूफा और मृतक के पिता त्रिभुवन सिंह के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

बताया गया है कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। विकेश अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। उसके दो मासूम बच्चे हैं। उसकी मौत से जहां मां-बाप के बुढ़ापे की लाठी छिन गई, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ

गया। इस घटना में मुहल्ले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, महमूदपुर पाली गांव निवासी अक्षय राम का पुत्र अजय राम (20) ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे नंदगंज रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी ट्रेन

 के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मृतक की पहचान करते हुए घटना की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जीआरपी

मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। अजय नंदगंज बाजार में ही बक्सा बनाने के कारखाने में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें