फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास में पकड़े गए दस किरायेदार

Mon, 22 Jun 2015 11:37 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को आवंटित कांशीराम आवास को किराये पर देकर कमाई की जा रही है। इसका खुलासा सोमवार को बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास में एसडीएम की छापेमारी में हुआ। इस कार्रवाई में आवास में किराये पर रह रहे दस लोग पकड़े गए
विज्ञापन


जिन्हें पुलिस कोतवाली लाई। इनमें दो एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के गार्ड हैं जिनकी बंदूक जब्त कर पुलिस उसके लाइसेंस की जांच कर रही है।

बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास में कई लाभार्थियों की ओर से किराये पर देने की शिकायत मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिटी एके सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर कमल किशोर और पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम कांशीराम

आवास पर छापा मारा। उन्होंने कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों और आवंटियों से पूछताछ की। छापेमारी में पता चला कि कई लाभार्थियों ने अपने आवास को एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक किराए में दिया है। एसडीएम ने दस लोगों को
विज्ञापन


पकड़ा जो किराये पर रह रहे थे। इसमें किराये पर रह रहे एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के दो सुरक्षा गार्डों को भी पकड़ा। इनकी दो बंदूकें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। बंदूकों के लाइसेंस की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की

टीम ने उन्हीं आवासों में पूछताछ की जो खुले हुए थे। कई लाभार्थियों के आवासों में ताले लगे थे। अगर सभी आवास खुले रहते तो किरायेदारों की संख्या और अधिक पाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें