पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए रविवार को उपचुनाव कराया गया। इस दौरान
प्रधानपद की सीट पर मतदान को लेकर जहां मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया
वहीं क्षेत्र पंचायत पद की एक सीट पर 48 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
मरदह
ब्लॉक के श्रवण डीह गांव में पंचायत सदस्य के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप
लगाते हुए ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी का घेराव किया। सूचना मिलने पर
पुलिस वहां पहुंच गई और मामला शांत कराई।
ग्राम पंचायत प्रधान पद की तीन
सीटों करंडा में सबुआ, मनिहारी के सोनबरसा, मरदह के पांडेयपुर राधे तथा
क्षेत्र पंचायत सदस्य मिर्जापुर प्रथम के लिए आज मतदान कराया गया। प्रधान
पद की तीन सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया।
सबुआ
में 59.51, सोनबरसा में 55.31 तथा पांडेयपुर राधे में 74 प्रतिशत मतदाताओं
ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदरस्य
मिर्जापुर प्रथम की सीट के लिए हुए चुनाव में 48 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
मंगलवार को मतों की गणना कराई जाएगी।और परिणाम आएंगे।