फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
एफसीआई इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के कैथवलिया गांव स्थित गंगा विहार कॉलोनी में शनिवार की रात चोर एफसीआई के एक इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और चार लाख के जेवरात के साथ कीमती साड़ियां तथा सिलेंडर उठा ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों को सूचना मिली तो मकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़ित इंजीनियर ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।गंगा विहार कॉलोनी निवासी इंजीनियर रेयाज अहमद अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम ससुराल मुहम्मदाबाद के दाऊदपुर गांव गए थे।


मकान में ताला बंद था, रात में चोर चहारदीवारी फांदकर भीतर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखा डेढ़ लाख नकद, करीब चार लाख के जेवरात, एक टीवी, सिलेंडर तथा हजारों की कीमती साड़ी उठा ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पड़ोसियों ने इंजीनियर को फोन कर मकान का फाटक खुला होने की जानकारी दी।


 जानकारी होते ही पीड़ित इंजीनियर परिवार के साथ मकान पर पहुंचे। जब कमरे में गए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी आलमारी खुली थी और उसमें रखा सारा सामान गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें