फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को हमलावरों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मेख पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात घर लौट रहे दुकानदार पर अचानक घात लगाकर कुछ हमलावरों ने उनकी बाइक रोका और मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने से हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील पटेल ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह कासिमाबाद स्थित अपनी मोबाइल की दुकान से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जैसे ही खजुरगांव रोड पर मेख पुलिया तक पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक सवारों ने आकर उसका रास्ता रोक हमला कर दिया।आरोप लगाया कि जेब से 22900 रुपये नकदी और आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ कागजात लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें