करहिया स्टेशन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस। संवाद
गहमर। जोगबनी से आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करके सोमवार को करहिया रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद लोको पायलट व गॉर्ड ने संबंधित कोच के पास जाकर उसको दुरुस्त किया, तब जाकर 10 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
करहिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुनील कुमार ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल लाइन पर सुबह 06.20 बजे कुछ मनबढ़ों ने गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद बिहार एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक दिया।
अचानक लगी ब्रेक से तेज आवाज हुई और ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक के बीच किलोमीटर 685/22-23 पर रुक गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, ट्रेन में सवार मनबढ़ भाग गए। चेन पुलिंग होते ही लोको पायलट व गॉर्ड मौके पर पहुंचे और समस्या को दूर किया। संवाद