विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय मंडल कार्यालय पर सोमवार को किया गया। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक निर्भयनारायण सिंह ने लाठीचार्ज एवं कर्मियों की गिरफ्तारी की निंदा की। संविदा कर्मियों के नाम पर हुए एक हजार करोड़ के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वरिष्ठ नेता सुरेशचंद्र सिंह ने विभागीय कार्मिकों की अविलंब रिहाई की मांग करते हुए सरकार से कर्मचारियों समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
अरविंद कुशवाहा ने संगठन पदाधिकारियों को विभागीय अधिकारियों की ओर से फर्जी मकुदमे में फंसाने की निंदा करते हुए प्रबंधक से फर्जी मुकदमा समाप्त करने की मांग की।
सभा में पीएन तिवारी, शिवदर्शन सिंह, गुप्तेश्वर राम, कपिल गुप्त, सलीम अंसारी, प्रेमचंद्र, अनिल गुप्त, बृजेश, रविंद्र सिंह, वृजेंद्र, एके सिन्हा, विष्णु राय, विजयशंकर राय, अंसर अली, शशिकांत कुशवाहा, पिताम्बर, अजय विश्वकर्मा, जयंतीलाल, प्रवीण सिंह, भानू कुशवाहा, मुन्ना, रामवृक्ष आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पीएन तिवारी ने की।