फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए नौ और लोगों को भेजा लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर घाट में स्वाइन फ्लू से तीन दिन पूर्व हुई महिला सुनीता देवी की मौत के बाद परिवार के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


बीमारी की रोकथाम के लिए रविवार को मृतका के परिवार के नौ सदस्यों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में कराया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी लोगों को जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज (लखनऊ) भेज दिया गया, जबकि  इसी परिवार की एक महिला प्रियंका यादव और उसके पांच माह के पुत्र को बीते शनिवार को ही इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा जा चुका है। जहां महिला एवं उसके पांच माह के पुत्र का इलाज चल रहा है। देर शाम एडीएम और सीएमओ भी पत्थर घाट पहुंचकर परिवारीजनों से मिले।


स्वाइन फ्लू से सुनीता की मौत तथा परिवार की प्रियंका यादव तथा उसके पुत्र में स्वाइन फ्लुू के लक्षण मिलने की पुष्टि होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा. एमपी सिंह ने चिकित्सकों की टीम रविवार को पत्थर घाट स्थित मृतका के घर भेजा। जहां प्रभा (30), रेखा (17), पूनम (4), शिवानी (4), शिवम (7), गोविंद (23), सुनील (20), दिनेश (25), राजदेव (30) की जांच की गई।
विज्ञापन



 सीएमओ के मुताबिक एहतियाती कदम उठाते हुए चिकित्सकों की टीम दो दिनों से पत्थर घाट का दौरा कर रही है। वहीं रविवार को टीम ने मृतका के आवास के आस के लोगों को भी स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। साथ ही मृतका के परिजनों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल के फिजीशीयन से कराया गया।
विज्ञापन


जांच में परिजनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। बावजूद इसके परिजनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण होने का भय व्याप्त है। जांच के बाद परिजनों ने खुद  जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर होने की बात कही। इस पर सभी नौ लोगों को किंग जार्ज मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

एडीएम मुरलीधर मिश्र का कहना था कि परिवारीजनों को दवा उपलब्ध करा दी गई। साथ ही आसपास के लोगों सहित जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें