फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दी बार एसोसिएशन सैदपुर का चुनाव आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर दी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को होगा। इसमें अध्यक्ष के तीन, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और आय व्यय निरीक्षक के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रामानंद यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव तीन फरवरी को होगा। इसमें 171 अधिवक्ता मतदान का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायन सिंह यादव, राजेश कुमार सिंह और रमेश सिंह आमने-सामने हैं। वहीं, महामंत्री पद के लिए ओम प्रकाश सिंह यादव और चंदन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए उमाशंकर सिंह यादव और श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए अखिलेश कुमार सिंह और ब्रह्मनंद राय, आय व्यय निरीक्षक के लिए अंगद कुमार और जसवंत कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें