फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अप्रैल 2027 में आधुनिक भवन में शिफ्ट होगा सादात नगर पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
सादात नगर पंचायत का नये कार्यालय का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सादात नगर पंचायत कार्यालय 2027 के अप्रैल में आधुनिक भवन में शिफ्ट हो जाएगा। नवीन कार्यालय के आधुनिक भवन का निर्माण सादात रेलवे स्टेशन के पास हो रहा है। 1.80 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्य को शुरू हुए अभी 25 दिन हुए हैं।
विज्ञापन

सादात नगर पंचायत कार्यालय का भवन सादात बाजार में है। वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर सादात रेलवे स्टेशन के पास कार्यालय के नए आधुनिक भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) को दी गई है।
नए भवन में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कक्ष के साथ, मीटिंग हॉल, गेस्ट रूम, स्टोर रूम, प्रसाधन कक्ष, शौचालय, हॉल समेत अन्य सुविधाएं रहेंगी। इसका निर्माण 1000 स्क्वायर फीट में किया जा रहा है। 2025 में सादात नगर पंचायत कार्यालय की ओर से कार्यालय के नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से 2026 जनवरी में प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी किया गया। सादात नगर पंचायत का वर्तमान कार्यालय 55 वर्ष पुराना हो चुका है। वर्तमान में सादात नगर पंचायत कार्यालय जिस स्थान पर है, वह नगर पंचायत की भूमि है। लेकिन, मौजूदा समय में कार्यालय में जगह की कमी होने के साथ ही भवन पुराना हो चुका है। इसके कारण सादात नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन की आवश्यकता पड़ी।
विज्ञापन


सादात नगर पंचायत कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। अब तक 10 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। - योगेश गुप्ता, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस

सादात नगर पंचायत का नये कार्यालय का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें