पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी का 25वां शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों की चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस कमेटी की सरस्वती बिहार कालोनी में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देेश की एकता एवं अखंडता को कायम रखते हुए भारत को 21वीं सदी में पहुंचाने का जो सपना देखा था उसको आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस मौके पर सलाउद्दीन खान, अरविन्द कुमार, अरुण कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, राजदेव राम, इन्द्रजीत यादव, मुन्ना राय आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रजदेपुर स्थित कार्यालय पर हुई। इसे आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा देश में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए राजीव गांधी ने आतंकवादियों के मंसूबों को ध्वस्त करने का प्रयास किया था। इस अवसर पर डा. मारकण्डेय सिंह, अहमद जमाल जैदी, रविकान्त दुबे, लालसाहब यादव, राजेश उपाध्याय, आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शफीक अहमद ने की। जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक नगर के सैयदबाड़ा मुहल्ले में हुई।
इसमें परवेज अहमद खान ने कहा कि स्व. गांधी की शहादत को देश भूल नहीं सकता। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि स्व. गांधी ने इलेक्ट्रानिक और ऊर्जा के क्षेत्र में देश को दुनिया के नक्शे में स्थापित किया। सेवादल के मुख्य संगठक हरेन्द्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चन्द्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, अरविन्द्र मिश्र, बटुक नारायण मिश्र, नौनिहाल चौबे, चन्द्रिका सिंह, जावेद जहीर, सीताराम बिन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन शेर खान ने किया। भदौरा संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर शनिवार को कांग्रेस के स्थानीय कैंप कार्यालय पर सभा आयोजित की गयी।
आरटीआई के चेयरमैन बलवंत सिंह सकरवार की अध्यक्षता में स्व. गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वरिष्ठ नेता याहिया खां ने कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। सभा में लक्ष्मीकांत उपाध्याय, खुर्शीद खां, सैयद समीउल्लाह, इद्रीस खां आदि उपस्थित थे। संचालन जयप्रकाश तिवारी ने किया। जखनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गयी।
उनके चित्र पर लोगों ने फूल माला चढ़ाया और उनके व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महासचिव गंगाधर पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण सिंह, सर्वानन्द चौबे, अनिल सिंह, राजेश्वर सिंह, रामजन्म तिवारी, चंद्रभान , रामाधार गिरी, राजकुमार पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, सूर्यभान सिंह आदि लोग रहे।