फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गॉर्डर लॉन्चिंग के कारण परिवर्तित होगा ट्रेनों का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के लिए वाराणसी मंडल के छपरा-औड़िहार खंड पर गाजीपुर सिटी- आंकुसपुर स्टेशन के मध्य समपार संख्या-19 सी पर गार्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इनमें लखनऊ जंक्शन से 01, 02, 08 एवं 09 दिसंबर को चलने वाली 15054 लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-इंदारा-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 01, 02, 08 एवं 09 दिसंबर को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-इंदारा-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। रक्सौल से 02 एवं 09 दिसंबर को चलने वाली 14015 रक्सौल-आन्नद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किया गया नियंत्रण

-22434 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 02 एवं 09 दिसंबर को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

-22420 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 03 एवं 10 दिसंबर को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें