फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब रैंडम होगी केजीबीवी के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच अब रैंडम तरीके से की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशालय के निर्देश पर तहसीलदार, जिलाधिकारी की ओर से नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) की संयुक्त जांच समिति इसके लिए गठित की जा रही है। जिले के 14 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए समिति गठित की जा रही है। समिति की तरफ से जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बन रहे मध्याह्न भोजन की रैंडम जांच की जाएगी। इस फैसले के तहत समिति के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सदस्यता वाली समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य परियोजना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी की तरफ से सैंपलिंग किए जाने के दिन भोजन में प्रयुक्त खाद्य सामग्रियों के क्रय संबंधी अभिलेख, साक्ष्य एवं जानकारी भी एकत्रित कर ली जाए, जिससे सैंपल मानक के अनुरूप न पाए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि समय-समय पर प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की ओर से भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाती है। अब विद्यालयों में भोजन की जांच करने के लिए संयुक्त जांच समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें