फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का परिणाम देश की दिशा तय करेगा’

Sat, 11 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
up election - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
िधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को दूरसंचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम देश की दशा एवं दिशा तय करेगा। भाजपा के लिए देश बड़ा है, पार्टी नहीं। सूबे के मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता सपा की नौटंकी बखूबी जानती है।जखनियां के एक स्कूल में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में कहा कि प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा और बसपा दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भारत विश्व में तेजी से बढ़ रहे अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। यहां पांच पुलों का शिलान्यास 13 साल पहले हुआ था। बाप, बुआ और बेटे की सरकार उसे नहीं बनवा पाई। गाजीपुर-ताड़ीघाट रेल एवं सड़क पुल तीन वर्षों में बनने वाला पहला पुल होगा। जिस तरह का उत्साह आमजन में दिख रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पार्टी इतिहास रचेगी।

पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गठबंधन धर्म का पालन सभी कार्यकर्ताओं का पुनीत कर्तव्य है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राम, अनिल पांडेय, अवधेश यति, बृजेंद्र राय, विपिन कुमार सिंह, सुनील सिंह, त्रिवेणी राम, राजेश सोनकर, उमाशंकर यादव, दिनेश यादव आदि थे। अध्यक्षता रामचंदर गुप्ता एवं संचालन अशोक पांडेय ने किया।
विज्ञापन


उधर जमानिया विधानसभा क्षेत्र  के दिलदारनगर रेलवे पार्क में हुई चुनावी सभा में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने कहा कि जमानिया के विकास का वादा कर जमानिया को उपेक्षित रखने वाले को जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस मौके पर  रमाकांत राय, नरेंद्र सिंह, अनिल, रमाकांत सिंह, ओमप्रकाश आदि थे। अध्यक्षता भुवनेश्वर बिंद एवं संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें