फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर मामले में शेष बहस पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट में करंडा थाना क्षेत्र में आरोपी मुख्तार अंसारी के विरुद्ध दर्ज गैंगस्टर के मामले में शेष बहस के लिए पांच अगस्त की तिथि नियत की गई है।
करंडा थाना क्षेत्र कपिल देव सिंह हत्याकांड को गैंगचार्ट में शामिल करते हुए करंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में अभियोजन और मुख्तार अंसारी की ओर से एमपी एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत में बहस हो चुकी थी। अदालत में फैसले के लिए 27 जुलाई की तिथि नियत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन एमपी एमएलए कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर चार दुर्गेश का स्थानांतरण अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर पांच में हो गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार न्यायाधीश दुर्गेश ही एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए हैं। इस कारण इस मामले में बहस अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर पांच में होगी। मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को नहीं हो सकी। अदालत में शेष बहस के लिए पांच अगस्त की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें