संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सैदपुर ब्लॉक की बैठक प्राथमिक विद्यालय उचौरी के परिसर में हुई। इस मौके पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में शिक्षा निदेशालय (बेसिक) के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किए जाने की योजना एवं रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला मंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक अपनी 18 सूत्री मांगों और समस्याओं को लेकर आंदोलित हैं। प्राथमिक शिक्षकों के हितों की लड़ाई के लिए प्रांतीय नेतृत्व के निर्णयों से सभी को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के अंतर्गत सभी विधानसभाओं के विधायकों को संयुक्त रूप से मांगपत्र सौंपने का कार्य 10 से 15 अगस्त के बीच किया जाएगा।
इसके बाद सात सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र-ज्ञापन भेजा जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश यादव ने कार्यसमिति के सामने संगठन की 18 सूत्रीय मांगों पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, सामूहिक बीमा की राशि बढ़ाने आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा, तहसील प्रभारी शिवसहाय यादव, प्रह्लाद राम, मोहन यादव, सुधीर सिंह, दिनेश कुमार,पीयूष श्रीवास्तव, राजेश सिंह, दिवाकर यादव, अमरनाथ, संजय यादव, उदय प्रताप, अविनाश सिंह, निर्मला प्रसाद, कमलेश राम मौजूद थे। संचालन ब्लॉक मंत्री धनंजय यादव ने किया।
इनसेट
संगठन की मजबूती पर बल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। बीआरसी मरदह पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई मरदह की कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह यादव ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है उसके लिए कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, अजय तिवारी, राजेश भारती, विरेंद्र यादव, बृजेश यादव, अरुण चौहान, जवाहर राजभर, कुनेश्वर यादव, आशीष यादव, अजय विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, रामदरश राम, सत्यवती कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, अभिषेक खरवार आदि मौजूद थे।