फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने दी राहत

Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से चल रहा धूप-छांव के खेल के बाद बुधवार की दोपहर अच्छी बारिश हुई। करीब बीस मिनट तक झमाझाम बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। एक घंटे बाद पुन: धूप निकलने से उमस का प्रभाव बढ़ गया। तेज बारिश से शहर की विभिन्न सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम को लेकर लोगों में यह चर्चा होती रही कि जब तक पर्याप्त बारिश नहीं होगी, तब तक मौसम ठंडा नहीं होगा
विज्ञापन

   
बेतहाशा गर्मी और उमस के बीच करीब डेढ़ सप्ताह से धूप और बदली का खेल चल रहा था। चार दिन दिनों से उमस का आलम यह था कि एक पल के लिए भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था। धूप के बीच जैसे ही बदली छा रही थी, लोग यह कयास लगाने लग रहे थे कि अब-तब बारिश होगी, लेकिन नहीं हो रही थी। मंगलवार की देर रात चमक के बीच बादल जरूर गरजे, लेकिन बारिश नहीं है।
बुधवार की सुबह से ही धूप-छाव के खेल शुरू हो गया। इसी बीच दिन में दिन में करीब डेढ़ बजे लगभग बीस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि जो जहां था, वहीं थम गया। हालांकि कई युवा और छात्र-छात्राएं भींगते हुए घर पहुंचे। बारिश के पश्चात मौसम ठंडा हो गया और लोग गर्मी से राहत महसूस करने लगे। लेकिन करीब एक घंटा बाद फिर से तीखी धूप निकलने से उमस और गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। तेज बारिश की वजह से विकास भवन, पीरनगर, कचहरी, स्टेशन, शास्त्रीनगर, स्टेशन रोड, मिश्रबाजार, चीतनाथ, लालदरवाजा, महाजनटोली आदि मार्गों पर जल-जमाव होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पानी के बीच से आने-जाने को विवश हुए।
विज्ञापन



तेज वाहनों के गुजरने के दौरान के आवागमन करने वालों पर गंदे पानी का छींटा पड़ता रहा। इसको लेकर कई वाहन सवारों से लोगों की किचकिच भी होती रही। गर्मी से बेहाल लोग मौसम की चर्चा करते रहे। लोगों की चर्चाओं में यह बाद प्रमुखता से शामिल रही कि आज हुई बारिश ने राहत के बजाय और परेशानी बढ़ा दी। वर्षा के कुछ ही देर बाद धूप निकलने से उमस में और भी इजाफा हो गया। जब तक पर्याप्त बारिश नहीं होगी, तब तक मौसम ठंडा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें