फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने हुए साकार, मंजिल की ओर बढ़ाए कदम

Thu, 28 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा के नतीजे गुरुवार की शाम घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने 10 सीजीपीए हासिल कर सपनों को साकार कर लिया। बाजी मारते ही होनहार खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन



सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा मार्च महीने में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में जिले के तीन केन्द्रों पर करीब दर्जन भर विद्यालयों के करीब तीन हजार परीक्षार्थी बैठे थे। पिछले दिनों बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आज शाम करीब 4 बजे दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए।

 घोषित नतीजों के अनुसार शाहफैज पब्लिक स्कूल के अहमद अली शहाब, अर्पित श्रीवास्तव, दिव्यांशी राय, रजत, उत्कर्ष पटेल, वैभव श्रीवास्तव, ज्योति मौर्य, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की मधु कुशवाहा, कृष्णांनद राय, आलोक रंजन, अनुराग राय, आशीष प्रताप सिंह, गौरव वर्मा, अभिषेक राय को 10 सीजीपीए ग्रेड मिला।
विज्ञापन


इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय के गौरव यादव, विजय कुशवाहा, जितेन्द्र पाल, अभिषेक सिंह, तूलिका पब्लिक स्कूल की अंजली राय, आर्या राय, अंशुमान मिश्र, आदित्य यादव, रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज की आदित्या जायसवाल, अमृता गुप्ता, शाना सिद्दीकी, सिद्धार्थ प्रकाश मिश्र, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के पियूष प्रभात एवं जेपीजे ज्ञानदीप एकाडमी की अर्चना मौर्य को 10 सीजीपीए ग्रेड मिला। 

शाहफैज पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह, जवाहर नवोदय के श्रीकांत, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की प्रविशी श्रीवास्तव, ज्ञानभारती हाईस्कूल के दिव्यांशु सिंह को 9.8 सीजीपीए, शम्स नेशनल स्कूल के अखिलेश यादव, दिलकास आफरीदी, निकिता, संघमित्रा, अनमोल, ज्ञानभारती हाईस्कूल के मनीष यादव, आशीष राजभर और माधव सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल के सर्वेश, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के अभिनव गिरी, सौरभ तिवारी एवं जेपीजे ज्ञानदीप एकाडमी के पवन यादव ने भी सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें