फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कलाई पर बांधी राखी, खिल उठी नेह की डोर

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर सेवराई में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने परंपरागत ढंग से भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी कलाई पर रेशम की डोरी बांधकर रिश्ते को और मजबूत किया। मिठाई खिलाकर बहनों ने जहां बड़े भाइयों से आशीर्वाद लिया। वहीं, छोटों को आशीर्वाद दिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
दूरदराज रह रहे भाई जहां बहनों की ससुराल पहुंचे। वहीं कई बहनें भी ससुराल से भाई के घर पहुंची। नए वस्त्र में सजी बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना की। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। राखी बंधवाने का क्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। नन्हे-मुन्ने भाई-बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी।

रक्षाबंधन पर सेवराई में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन-संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें