फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी वाहन में टक्कर मारा, पुलिस ने पीडा कर पकड़ा था,

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित महुआ बाबा के पास बीते दिनों बेकाबू ट्रक द्वारा पीआरवी 3195 वाहन में टक्कर मारने की घटना हुई थी। इस टक्कर में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में हेड कांस्टेबल ने ट्रक चालक के खिलाफ सुहवल थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित महुआ बाबा के पास दिन में करीब तीन बजे पीआरवी 3195 वाहन खड़ा था। इसी बीच वायरलेस पर सूचना मिली कि एक बेकाबू ट्रक ने रजागंज पुलिस चौकी के पास दो जगहों बैरिकेडिंग और आटो में टक्कर दिया है। आटो चालक विनोद पाल (32) की मौत हो गई है। चालक तेज रफ्तार से ट्रक लेकर भाग रहा है। इस सूचना पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई। इसी बीच महुआ बाबा के पास मौजूद पीआरवी पर तैनात पुलिस ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया था तो चालक ने पुलिस के वाहन में टक्कर मार दिया था। पुलिस का वाहन सड़क के नीचे चला गया था। पीआरवी पर तैनात कमांडर/प्रभारी हेड कांस्टेबल नंदलाल (45), कांस्टेबल चालक गिरजाशंकर (48) एवं होमगार्ड रामप्रवेश यादव (43) घायल हो गये थे। यही नहीं इस दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक ने अन्य कई वाहनों में टक्कर मारा था। काफी मशक्कत के बाद घटना के दिन ही जमानिया में दैत्राबीर बाबा के पास ट्रक सहित चालक को पुलिस ने दबोच लिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीआरवी के हेड कांस्टेबल नंदलाल की तहरीर पर ट्रक चालक सोनभद्र जिला के रावर्ट्सगंज थाने के लोहरा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कहा कि वैसे आरोपी ट्रक चालक का पुलिस पहले ही संबंधित धाराओं में चालान कर चुकी है, जो फिलहाल जिला जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें