फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से, नकल पर नकेल कसने को दस और सचल दस्ते गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल एवं इंटर के एक लाख 77 हजार 601 परीक्षार्थियों के लिए 228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए प्रशासन की ओर से सभी संभव प्रयास किए गए हैं। पहले से गठित आठ आठ सचल दस्तों के अलावा दस नए दस्ते गठित किए हैं। इनकी कमान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। इसके अलावा अति संवेदनशील के रूप में चार और केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पहली पाली में हाईस्कूल एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित है। इस बार हाईस्कूल में92 हजार 347 संस्थागत एवं 498 व्यक्तिगत सहित 92 हजार 845 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह इंटर के 83 हजार 747 संस्थागत एवं 1009 व्यक्तिगत सहित 84756 परीक्षार्थी सहित दोनों कक्षाओं के कुल 177601 परीक्षार्थियों के लिए इस बार 228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए आठ सचल दस्ते गठित हैं जो विभिन्न केंद्रों पर चक्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा दस अन्य सचल दस्तों का भी गठन किया गया है। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की अगुवाई में गठित दस्ते में दो-दो शिक्षक शामिल हैं। चार और केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इसके अलावा चार सुपर जोनल, नौ जोनल, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। यही नहीं 221 केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नजर बनाए रखेंगे।
चार और केंद्र अति संवेदनशील
गाजीपर। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तमाम जतन किया गया है। 52 केंद्रों को अति संवेदनशील एवं 48 को संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किया गया था। इसी क्रम में चार और केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। मानिटरिंग सेल के माध्यम से सभी 228 केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

चक्रमण करता रहेगा सचल दस्ता
गाजीपुर। इस बार छह की जगह आठ सचल दल बनाए गए हैं। इन सचल दल में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दल को छोड़कर दो दल डायट से और दो दल बेसिक एवं माध्यमिक के वित्त एवं लेखाधिकारियों का बनाया गया है। इसके अलावा दो दल राजकीय कालेज के शिक्षकों के हैं। ये दल हर केंद्र का चक्रमण करते रहेंगे। नकल की सूचना मिलते ही यह दल नजदीकी केंद्र पर चंद मिनटों में पहुंच उचित कार्रवाई करेगा।
डीआईओएस ने निरीक्षण किया
गाजीपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के बाबत संबंधित को दिशा-निर्देश दिया। विभिन्न केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

मानिटरिंग सेल का दूरभाष नंबर 0548-2224211 एवं 12 है। राजकीय सिटी इंटर कालेज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर 0548- 2221180 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें