फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज

Mon, 28 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में सोमवार को धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक वह चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन



धरना सभा में अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यालय में कार्यरत हनुमान यादव एवं हीरा यादव को विभाग में रिक्त पदों पर नियमानुसार वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए। कार्यालय की साफ-सफाई एवं रख रखाव के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी-सफाईकर्मी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।


कार्यालय में बैठने के लिए फर्नीचर-कुर्सी अपर्याप्त है। तत्काल कुर्सी की व्यवस्था कराई जाए। कार्यालय की छत से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सरकारी अभिलेख खराब हो रहे हैं। राजकीय अभिलेख को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए। अन्य वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन को धार दी जाएगी। इस अवसर पर छेदी सिंह, रमाकांत लाल, गिरीश श्रीवास्तव, हनुमान यादव, हीरा यादव, मनोज सिंह, जितेन्द्रनाथ यादव, रामवृक्ष, अनिल, प्रशांत, रफीउल्लाह, जगदीश यादव, सतीश पांडेय, सुभाष पांडेय, रामधनी, राकेश वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें