फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में पूर्व सैनिकों ने बताई अपनी समस्याएं

Thu, 03 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के पीजी कालेज में पूर्व सैनिक रैली में शहीद की पत्नियों को सम्मानित करते व्रिगेडियर एसए रहमान।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में पीजी कालेज परिसर में गुरुवार को पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसए रहमान ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण किया जाएगा। रैली में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही समस्याओं के निदान के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन



भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर ने कहा कि समस्या के निदान के लिए ही इस रैली का आयोजन किया गया है। अगर कोई पूर्व सैनिक किसी समस्या से परेशान है तो रैली के माध्यम से उसका समधान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि अगर किसी भी पूर्व सैनिक की कोई समस्या हो तो वह बिना हिचक कभी भी हमसे संपर्क कर सकता है। उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से गुरुवार को आयोजित रैली में पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ कैंप के साथ ही अलग-अलग विभागों का भी कैंप लगाया गया था। पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही संबंधित कैंपों पर पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इसके समाधान का भरोसा दिलाया।


अंत में ब्रिगेडियर और जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नियों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र  में अच्छा कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित  किया। तीन विकलांग पूर्व सैनिकों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। कर्नल रघुनंदन नायर, मेजर बीआर तिवारी, कमांडर बीएम सिंह, पूर्व सैनिक  नरेंद्र सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें