फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने सरिया लदा ट्रक लूटा

Thu, 03 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से सरिया लादकर रुद्रपुर (देवरिया) जा रहे ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने बिरनो-मरदह के बीच रुकवा कर लूट लिया। बदमाशों ने बिहार के गोपालगंज निवासी ट्रक ड्राइवर अजय कुमार और खलासी गुड्डू को बंधक बनाकर खानपुर थाना क्षेत्र के कुसहीं गांव स्थित एक मकान में बंद कर दिया। गुरुवार की सुबह मकान से किसी तरह भागकर घटना की सूचना सिधौना पुलिस चौकी को दी। पीड़ितों की निशानदेही पर कुसहीं गांव पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के लोगों के खिलाफ मुकदामा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


 
भुक्तभोगी ड्राइवर अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि दुर्गापुर से 30 अक्टूबर को ट्रक पर 40 टन सरिया लादकर देवरिया के लिए रवाना हुआ था। बुधवार की रात गाजीपुर सीमा में प्रवेश करने के बाद सीधे बिरनो बाजार में रुका। वहां से वह ट्रक लेकर जैसे ही तीन से चार किलोमीटर आगे गया, पीछे से आ रही बोलेरो ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। बताया कि वह कुछ समझ पाता कि बोलेरो में सवार बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ट्रक ड्राईवर और खलासी के आंख पर पट्टी और हाथ-पैर बांधकर ट्रैक के केबिन में डालकर कंबल से ढंक दिया।


ड्राईवर ने बताया कि ट्रक के आंधे घंटे चलने के बाद बदमाशों ने दोनों को बोलेरो में बैठा दिया। बोलेरो रुकने के बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। गुरुवार की सुबह ट्रक ड्राइवर और खलासी किसी तरह से मकान से भागने में सफल रहे और इसकी सूचना सिधौना चौकी प्रभारी रमेश चंद्र को दी। चौकी प्रभारी रमेश चंद्र ने लूट की घटना की जानकरी खानपुर थानाध्यक्ष और पुलिस के आलाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची एसओजी टीम तथा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस संबंध में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मकान मालिक कमलेश यादव सहित पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें